Betul News: कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

Betul News: College student commits suicide by hanging, reasons not revealed

प्रतीकात्मक फोटो

Betul News: बैतूल जिले में एक बार फिर दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कॉलेज के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत एक 19 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र की पहचान प्रिंस  पिता हेमराज माथांकर निवासी पटेल वार्ड, के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस एक निजी कॉलेज में  प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार शाम उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब परिजन लौटे तो उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन दंग रह गए  प्रिंस फंदे पर झूल रहा था।

घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी नीरज पाल पुलिस दल के साथ पहुंचे और पंचनामा कार्यवाही की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां गुरुवार सुबह  शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा, “प्रिंस के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।”

जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रिंस घर पर अकेला था। उसकी माँ रिश्तेदारों के घर गई हुई थीं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं छात्र मानसिक दबाव, पढ़ाई के तनाव या किसी व्यक्तिगत कारण से तो परेशान नहीं था। जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button