Betul News : कंबल ओढ़कर आए थे चोर, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, जांच में जुटी पुलिस
Betul News: Thieves came wearing blankets, captured on CCTV camera, police engaged in investigation
Betul News : जिले के सारणी में एकाएक चोरी की वारदात एक बार फिर बढ़ गई है। इससे जहां आम नागरिकों में भय का माहौल है। वहीं व्यापारियों में नाराजगी है। जानकारी के अनुसार बागडोना निवासी रश्मि देवतवार अपने बच्चों के साथ महाराष्ट्र गई थी। आज अल सुबह वापस लौटी है। जैसे ही रश्मि अपने घर पहुंची। तो देखा कि गेट और दरवाजे के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद जैसे ही घर के अंदर पहुंची तो देखा कि अलमारी खुली है और सामान बिखरा पड़ा है। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिना देर किए पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रश्मि ने बताया एक माह पहले ही साईं लीला रेजिडेंसी कॉलोनी में आए थे। कुछ दिन पहले पारिवारिक कार्य से महाराष्ट्र गए थे। इसी दौरान चोरों ने सोनी आवास से करीब 10 तोला सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह से पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहकर चोरी के साक्ष्य तलाशने में जुटा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच उपरांत एफएसएल टीम और डाग स्क्वायड को बुलाया। डॉग और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए है। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से स्पष्ट हुआ है कि चोरी की वारदात हुई है। दरअसल सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध लोग कंबल ओढ़कर कॉलोनी में प्रवेश करते और कॉलोनी से बाहर निकलते देखे जा रहे हैं। यह संपूर्ण वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के हिसाब से रात 1:38 बजे से 2:38 बजे तक की है। यानी की चोरों ने 1 घंटे में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं।
इनका कहना
साईं लीला रेजिडेंसी कॉलोनी के एक मकान में चोरी हुई है। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाकर मामले को जांच में लिया है। सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध लोग रात में कंबल ओढ़ कर आते और जाते कैद हुए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
जयपाल इवनाती, टीआई सारनी।



