Betul News : दिवाली से पहले चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul News: Police reveals major theft incident before Diwali, three accused arrested

Betul News : बैतूल में  दिवाली से पहले शहर में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई साड़ियां भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी बैतूल आर.डी. शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

घटना का विवरण

फरियादी विवेक बोथरा (उम्र 40 वर्ष, निवासी गोठी कॉलोनी, बैतूल) ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ‘बोथरा फैशन हाउस’ नाम की कपड़ों की दुकान कोठी बाजार में राम मंदिर के सामने स्थित है। दीपावली पर्व के लिए उसने नागपुर से साड़ियों का नया स्टॉक मंगवाया था, जिसे दुकान के सामने बने गोदाम में रखा गया था।

 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच दुकान के कर्मचारी महादेव अतुलकर और गुफरान खान ने बारदाना खरीदने वाले व्यक्ति रवि सुरे के साथ मिलकर गोदाम से साड़ियों के पार्सल चोरी कर लिए। तीनों ने चोरी की गई साड़ियों को बारदानों के साथ रवि सुरे की गाड़ी में रखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी अन्य कर्मचारी राजा देशमुख, खुवराज कापसे और रोहित बचले हैं। चोरी गई साड़ियों की कुल कीमत लगभग ₹1,10,000 (एक लाख दस हजार रुपये) आंकी गई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 996/2025 धारा 303(2), 306, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों —
1️⃣ महादेव अतुलकर
2️⃣ गुफरान खान
3️⃣ रवि सुरे
को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्यवाही में सउनि. के.के. बाथरे सहित थाना कोतवाली पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

 

पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने दीपावली के मद्देनज़र जिले के व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने दुकानों एवं गोदामों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि “सीसीटीवी कैमरे चालू रखें, कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button