Betul News: मुलताई में सरेराह हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Betul News: The accused who committed murder in broad daylight in Multai was sentenced to life imprisonment

Betul News:  बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी तथा एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के पर्यवेक्षण में मुलताई पुलिस को हत्या के एक चिन्हित प्रकरण में आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा दिलाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

🔹 घटना का विवरण

दिनांक 03 मई 2023 को थाना मुलताई पुलिस को सूचना मिली कि नागपुर नाका रोड, मुलताई पर एक महिला की सरेराह चाकू से हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर शेख सिमरन का शव अंडे की दुकान के सामने पड़ा मिला। मृतिका के गले और गाल पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए।

मृतिका के भाई पिंटू उर्फ शेख शहजाद की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 325/2023, धारा 302 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान आरोपी शानिफ पिता अन्नू उर्फ हनीफ मलिक (उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधी वार्ड, मुलताई) के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया। पुलिस ने चालान क्रमांक 479/2023 दिनांक 28 जुलाई 2023 को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

 न्यायालयीन फैसला

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे चिन्हित प्रकरणों में शामिल किया गया। विचारण के दौरान कुछ साक्षियों ने शासन के विपरीत गवाही दी, किंतु पुलिस द्वारा प्रस्तुत भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। द्वितीय अपर सत्र न्यायालय, मुलताई ने 13 अक्टूबर 2025 को आरोपी शानिफ पिता अन्नू उर्फ हनीफ मलिक को धारा 302 भादवि के तहत दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास एवं ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।

 सजा का विवरण

  • आरोपी: शानिफ पिता अन्नू उर्फ हनीफ मलिक (उम्र 25 वर्ष, निवासी मुलताई)
  • अपराध: धारा 302 भारतीय दंड संहिता
  • सजा: आजीवन सश्रम कारावास एवं ₹10,000 अर्थदंड

 सराहनीय भूमिका

इस प्रकरण में सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सत्यप्रकाश वर्मा के निर्देशन में ए.डी.पी.ओ. मालिनी देशराज ने दृढ़ता एवं मेहनत से पैरवी की।
विवेचना में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रज्ञा शर्मा, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अहमद अंसारी, नोडल अधिकारी उनि अमित पवार, प्र.आर. अजाबराव पंडोले, आर. नरेन्द्र कुशवाह एवं आर. विवेक पवार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button