Betul Accident  News : जिले में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Betul Accident News: Two youths died in two road accidents in the district.

Betul Accident  News: बैतूल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक मामला आठनेर थाना क्षेत्र का है, जबकि दूसरा हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में बैतूल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। दोनों ही मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा आठनेर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकेंदर पिता लक्ष्मण बडौदे ( 40 ), निवासी जामपाठी, किसी काम से ग्राम कोडिया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आठनेर पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरा हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैतूल-भोपाल हाईवे पर नेमपानी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार एक ट्रक ने ट्रैक्टर को  टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक निहाल बामने (उम्र 19 वर्ष), निवासी चोबरा ढाना, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

दोनों ही हादसों से परिजनों में मातम का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिले की मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button