आज का राशिफल , शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 : आज इन राशि वालों को व्यापार और नौकरी दोनों में मिलेगी प्रगति, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's Horoscope, Friday, October 3, 2025: Today, people with these zodiac signs will see progress in both business and job, find out how the day will pass.

आज का राशिफल , शुक्रवार, 03 अक्टूबर 2025 : 

मेष :
आज परिवार और बच्चों के मामलों में खुशी और संतोष मिलेगा। रिश्तों में तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में प्रगति संभव है। पदोन्नति के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

वृषभ :
आज विदेश से जुड़ी योजनाओं में लाभ होगा। प्रियजन को उपहार देने का मन बनेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर जाने का योग है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। छोटी यात्रा संभव है।

मिथुन :
दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए हर कार्य सोच-समझकर करें। अधिकारियों से बहस करने से बचें। सेहत पर असर पड़ सकता है। खर्चा अधिक होगा। वाणी में संयम जरूरी है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क :
आज समाज और व्यवसाय दोनों में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनरशिप के काम से फायदा होगा। वाहन और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। खानपान में सावधानी रखें।

सिंह :
परिवार में बातचीत करते समय संयम बरतें। कामकाज में अड़चन आ सकती है। मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिलेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे।

कन्या :
मन में चिंता और तनाव रहेगा। विद्यार्थियों और बच्चों से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ सकता है। निवेश में जोखिम न लें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

तुला :
आज मानसिक अशांति और थकान महसूस होगी। माता की चिंता रहेगी। यात्रा टालना बेहतर है। भोजन और नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

वृश्चिक :
आज उत्साह और आत्मविश्वास से नए काम शुरू करेंगे। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। भाइयों और मित्रों से मेलजोल रहेगा। छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी। शत्रु असफल रहेंगे।

धनु :
आज मन में भय और बेचैनी रहेगी। परिवार में मतभेद संभव है। पैसे का गलत खर्च हो सकता है। नौकरी और व्यापार में गलतफहमी से बचें। धैर्य से काम लें। जल्दबाजी से नुकसान होगा।

मकर :
आज आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। पदोन्नति के योग हैं। अधिकारियों से सराहना मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। खर्च पर नियंत्रण रहेगा।

कुंभ :
आज धन और संपत्ति के मामलों में सावधानी जरूरी है। उधार लेन-देन से बचें। खर्चा ज्यादा रहेगा। परिवार में आपकी बातों से असहमति हो सकती है। क्रोध और कन्फ्यूजन से दूर रहें।

मीन :
आज सामाजिक और पारिवारिक कामों में व्यस्त रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। उत्साह पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button