MP IAS Transfer : मध्य प्रदेश में 18आईएएस अफसरों के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
MP IAS Transfer: 18 IAS officers transferred in Madhya Pradesh, see the complete list
MP IAS Transfer : शनिवार की रात मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 18 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कई अफसरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस आदेश के तहत 12 IAS अधिकारियों को जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इनमें से कई अधिकारियों को CEO जिला पंचायत के साथ-साथ अपर कलेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को अपर संचालक और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जैसे पदों पर भी पदस्थ किया गया है।





