BSNL 4G Launch PM Modi : पीएम मोदी कल करेंगे BSNL 4G नेटवर्क का शुभारंभ, 98 हजार साइटों पर होगा रोलआउट

BSNL 4G Launch PM Modi: PM Modi will launch BSNL 4G network tomorrow, will be rolled out on 98 thousand sites.

BSNL 4G Launch PM Modi : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के इतिहास में शनिवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क की औपचारिक शुरुआत करेंगे। कंपनी का यह 4जी स्टैक पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और इसे देश के लगभग 98 हजार साइटों पर लागू किया जाएगा। इस लॉन्च के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जो 4जी से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का निर्माण और आपूर्ति खुद कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बीएसएनएल की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री दो बड़े इनिशिएटिव लॉन्च करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 4जी स्टैक के इस नेशनवाइड रोलआउट से देश का कोई भी कोना अब मोबाइल कनेक्टिविटी से अछूता नहीं रहेगा।

हालांकि निजी कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया पहले से ही 4जी और 5जी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन बीएसएनएल का 4जी लॉन्च इसलिए अहम है क्योंकि इसका नेटवर्क सीधे 5जी में अपग्रेड होने योग्य बनाया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई से 5जी सेवाओं की शुरुआत कर सकती है।

बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क से उसके 9 करोड़ से अधिक ग्राहकों को फायदा मिलेगा। जानकारों का मानना है कि बेहतर इंटरनेट स्पीड और कम कीमत वाले प्लान की वजह से कई पुराने यूजर्स, जिन्होंने नेटवर्क समस्याओं के कारण बीएसएनएल छोड़ा था, वे भी दोबारा इस सरकारी कंपनी की सेवाएं लेने पर विचार कर सकते हैं।

बैतूल में 270 साइड की होगी शुरुआत

बैतूल। सरकारी दूरसंचार कंपनी 27 सितम्बर को अधिकृत रूप से अपने 4जी नेटवर्क की शुरूआत करने वाली है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केन्द्रीय राज्य मंत्री-सांसद दुर्गादास उईके, विधायक मौजूद रहेगे। बीएसएनएल ने वैसे तो 4जी की शुरूआत कई महीनों से कर दी, लेकिन यह ट्रायल के तौर पर शुरू हुई थी। अब इसे अधिकृत रूप से किया जा रहा है। बैतूल जिले के ऐसे गांव मोबाईल नेटवर्क नहीं है, ऐसे गांवों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए बीएसएनएल ने 183 फोरजी टॉवर लगाने का निर्णय लिया था। बीएसएनएल ने 160 नए 4जी टॉवर खड़े करके 4जी की अपग्रेड कर दिया है। 110 पुराने टॉवर है, जिनपर 4जी उपकरण लगाएं है। जिले में अब 270 बीएसएनएल के मोबाईल टॉवर 4जी में कनवंट कर दिए है। 
बीएसएनएल 4जी सेवा की शुरूआत होने से कई दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज इंटरनेट की सुविधा मिल पाएगी। बीएसएनएल में 4जी शुरू होने के बाद कई निजी कंपनियों को टक्कर मिल रही है। अधिकारियों के मुताबिक 4जी टॉवरों पर 5जी के उपकरण भी लगाएं गए है। आने वाले दिनों में बीएसएनएल अपनी 5जी सेवा को भी आसानी से शुरू कर सकेगा। जानकारी के मुताबिक आमला क्षेत्र के बावरबोह और बोड़ी साईउ पर जनप्रतिनिधियो के हाथों बीएसएनएल 4जी सेवा की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए बीएसएनएल विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button