Aaj Ka Rashifal 25 September 2025 : आज इन राशि वालों पर बनी है मातारानी की कृपा, मिलेगा सुखद समाचार

Today's Horoscope 25 September 2025: Today, the blessings of Mother Goddess are on these zodiac signs, they will get good news.

Rashifal

आज का राशिफल : 25 सितंबर 2025, गुरुवार

मेष (Aries) 
तुला राशि का चंद्रमा आज सातवें भाव में है। दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। नए वस्त्र-आभूषण की खरीदी करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दोपहर बाद खर्च अधिक होगा और वाणी-व्यवहार में संयम रखना जरूरी है। बाहर खाने-पीने से बचें।

वृषभ (Taurus) 
छठे भाव का चंद्रमा व्यापार में लाभ देगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। दोपहर बाद मनोरंजन और मित्रों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप के काम में सावधानी बरतें।

मिथुन (Gemini) 
पांचवें भाव का चंद्रमा संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा सकता है। मित्रों पर खर्च होगा। बहस-विवाद से बचें। पेट संबंधी तकलीफ संभव है। शाम का समय परिवार संग अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer) 
चौथे भाव का चंद्रमा आलस्य और हताशा ला सकता है। सीने में तकलीफ या परिजनों से विवाद हो सकता है। खर्च अधिक रहेगा। यात्रा में सतर्क रहें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचें।

सिंह (Leo) 
तीसरे भाव का चंद्रमा भाइयों के साथ संबंध मजबूत करेगा। काम में रुचि बढ़ेगी। छोटी यात्रा से फायदा होगा। प्रियजनों का साथ मिलेगा। विरोधियों को हराने का अवसर मिलेगा।

कन्या (Virgo) 
दूसरे भाव का चंद्रमा पारिवारिक सुख और आर्थिक लाभ देगा। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। यात्रा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अधिकारी से विवाद से बचें और दोपहर बाद केवल अपने कार्य पर ध्यान दें।

तुला (Libra) 
लग्न में चंद्रमा आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाएगा। नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। वस्त्र-आभूषण पर खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी संग सुखद समय बीतेगा।

वृश्चिक (Scorpio) 
बारहवें भाव का चंद्रमा मानसिक अशांति और थकान दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। विवाद और कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। दोपहर बाद परिस्थितियों में सुधार होगा।

धनु (Sagittarius) 
ग्यारहवें भाव का चंद्रमा धन लाभ और सुखद समाचार लाएगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। बिजनेस में फायदा होगा। विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn) 
दसवें भाव का चंद्रमा कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति देगा। आय बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दोपहर बाद मित्रों संग पर्यटन और रिश्तेदारों से बातचीत में समय बीतेगा।

कुंभ (Aquarius) 
नवें भाव का चंद्रमा स्वास्थ्य में कमजोरी ला सकता है। अधिकारियों से मतभेद संभव हैं। लंबी दूरी की यात्रा होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी।

मीन (Pisces) 
आठवें भाव का चंद्रमा गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की चेतावनी देता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। साझेदारी से लाभ होगा। बहस से बचें और भोजन में परहेज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button