Betul News : हाथ की नश काटने के बाद अकाउंटेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Betul News: Accountant commits suicide by hanging himself after cutting his wrist
Betul News : बैतूल शहर के चक्कर रोड स्थित मोती वार्ड क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 58 वर्षीय अकाउंटेंट प्रदीप उर्फ पप्पू बारंगे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह रही कि मृतक के हाथ की नस भी कटी हुई मिली। पुलिस को मौके से खून से भरा एक डिब्बा और सर्जिकल ब्लेड का रैपर बरामद हुआ है।जानकारी के मुताबिक प्रदीप बारंगे पिता बाबूलाल बारंगे का शव उनके घर की पहली मंजिल पर सीढ़ी के पास फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने बताया कि प्रदीप अकाउंटेंसी का काम करते थे। परिवार में पत्नी बीमा कंपनी में कार्यरत हैं, एक बेटा एम्स में डॉक्टर है और बेटी नोएडा में रहकर नौकरी करती है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रदीप बारंगे पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों से परेशान थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पहले हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद फंदे पर लटक गए। घटनास्थल से खून से भरा डिब्बा और बिस्तर के पास ब्लेड का रैपर बरामद हुआ, लेकिन तलाशी में ब्लेड नहीं मिली है। डब्बे में खून भरा हुआ मिलना भी संदिग्ध माना जा रहा है।हालांकि जांच में सवाल यह भी उठ रहा है कि नस कटने के बाद सीढ़ी तक खून के निशान क्यों नहीं पाए गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला केवल आत्महत्या का है या इसमें किसी और तरह की आशंका भी शामिल है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि शहर का एक प्रतिष्ठित अकाउंटेंट इस तरह जिंदगी खत्म कर लेगा।



