Betul Chhatravritti Ghotala : जेएच कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला : 1.44 करोड़ रुपए के गबन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Betul Chhatravritti Ghotala: JH College Scholarship Scam: Main accused of embezzlement of Rs 1.44 crore arrested

Betul Chhatravritti Ghotala :  बैतूल  गंज थाना पुलिस ने जेएच कॉलेज में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मुख्य आरोपी दीपेश डहेरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर “गाँव की बेटी योजना” के तहत 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की राशि फर्जी दस्तावेजों और खातों के माध्यम से गबन करने का आरोप है।

कैसे खुला मामला
17 दिसंबर 2024 को तत्कालीन प्राचार्य विजेता चौबे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले अगस्त से सितंबर 2024 के बीच महालेखाकार ग्वालियर ने कॉलेज का ऑडिट किया था। जांच में पाया गया कि 2019 से 2024 तक वितरित छात्रवृत्ति राशि में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बनी जांच समिति ने खुलासा किया कि कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेश डहेरिया, सहायक ग्रेड-2 प्रकाश बजारे और सहायक ग्रेड-3 रिंकु पाटिल ने फर्जी दस्तावेज व बिल बनाकर राशि संदिग्ध खातों में ट्रांसफर की। इस गबन में तत्कालीन प्राचार्य राकेश तिवारी और विजेता चौबे की भी भूमिका सामने आई है।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
मुख्य आरोपी दीपेश डहेरिया निवासी पट्टन को पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर की सूचना पर दबोचकर अदालत में पेश किया। बाकी आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा, टीआई नीरज पाल, एसआई इरफान कुरैशी समेत पुलिस व साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक की अपील
एसपी वीरेंद्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी शासकीय योजना या छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़े की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को अवगत कराएँ। सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button