Amrit Bharat Express: नागपुर मंडल के रेल यात्रियों खुशखबरी, इस तारीख से अमृत भारत एक्सप्रेस मिलेगी सौगात

Amrit Bharat Express: Good news for rail passengers of Nagpur division, Amrit Bharat Express will be available from this date.

Amrit Bharat Express:  भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को एक और बड़ी सौगात दी गई है। दक्षिण भारत के एरोड से पूर्वोत्तर बिहार के जोगबनी तक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 16601/16602) 25 सितंबर 2025 से अपनी नियमित सेवा प्रारंभ करने जा रही है। यह सुपरफास्ट ट्रेन नागपुर मंडल से होकर गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 यात्रा कार्यक्रम:

16601 एरोड–जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस

  • प्रस्थान: एरोड – 25.09.2025 (गुरुवार), सुबह 08:10 बजे
  • आगमन: जोगबनी – 27.09.2025 (शनिवार), शाम 07:00 बजे

16602 जोगबनी–एरोड अमृत भारत एक्सप्रेस

  • प्रस्थान: जोगबनी – 28.09.2025 (रविवार), दोपहर 03:15 बजे
  • आगमन: एरोड – 01.10.2025 (बुधवार), सुबह 07:00 बजे

🚉 नागपुर मंडल में प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव (16601):

  • बल्लारशाह – आगमन 06:10, प्रस्थान 06:15 (शुक्रवार)
  • चंद्रपुर – 06:25
  • सेवाग्राम – आगमन 08:05, प्रस्थान 08:15
  • नागपुर – आगमन 09:20, प्रस्थान 09:25
  • बेतूल – आगमन 12:18, प्रस्थान 12:20
  • घोड़ाडोंगरी – आगमन 12:55, प्रस्थान 12:57

🚉 वापसी मार्ग पर ठहराव (16602):

  • बेतूल – आगमन 23:18, प्रस्थान 23:20 (सोमवार)
  • घोड़ाडोंगरी – आगमन 00:02, प्रस्थान 00:04 (मंगलवार)
  • नागपुर – आगमन 03:45, प्रस्थान 03:50
  • सेवाग्राम – आगमन 04:48, प्रस्थान 04:50
  • चंद्रपुर – 06:23
  • बल्लारशाह – आगमन 07:05, प्रस्थान 07:20

🚆 कोच संरचना:

  • LWS CNPP – 8 कोच
  • LWSSP – 11 कोच
  • LSLRDPP – 2 कोच
  • LWCBPP – 1 कोच
  • कुल – 22 कोच

 देश के सात राज्यों को जोड़ेगी यह ट्रेन

यह नई ट्रेन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ते हुए यात्रियों को एक सुविधाजनक, तेज और आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।

 नागपुर मंडल के यात्रियों के लिए विशेष लाभ

बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले नागपुर मंडल के हजारों यात्रियों के लिए यह सेवा विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। त्योहारों, पारिवारिक यात्राओं और व्यापारिक उद्देश्यों से उत्तर भारत जाने वालों के लिए यह एक नई और कुशल विकल्प बनेगी।


 रेलवे की पहल स्वागत योग्य

भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की जा रही यह साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करती है। लंबी दूरी की यात्राओं को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के लिए यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button