Betul News : 16 सितंबर को बैतूल आएंगे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह , कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Betul News: Former Madhya Pradesh Chief Minister Digvijay Singh will come to Betul on September 16, will participate in many programs

Betul News : राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 16 सितंबर 2025, मंगलवार बैतूल जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार दिग्विजय सिंह सुबह 8:30 बजे भोपाल से कार द्वारा रवाना होंगे। लगभग 234 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद वे दोपहर 12:30 बजे भैंसदेही, जिला बैतूल पहुंचेंगे।

यहां वे मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित लीडरशिप डेव्हलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस शिविर का आयोजन भैंसदेही ब्लॉक मुख्यालय पर किया गया है। कार्यक्रम के संदर्भ में आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री रामू टेकाम मौजूद रहेंगे।

दोपहर 2 बजे वे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर (पंकज सिंह) के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे वे भैंसदेही से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 3:30 बजे वे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा के निवास, डागा हाउस, कोठी बाजार, बैतूल पहुंचेंगे और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

शाम 4:30 बजे दिग्विजय सिंह बैतूल से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे और शाम 7:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button