BJP State President : स्वागत जुलूस के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी
BJP State President: BJP state president Hemant Khandelwal's health deteriorated during the welcome procession

( आठनेर से आशीष बर्डे )
BJP State President : बैतूल विधानसभा के आठनेर में शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत जुलूस के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, विशाल जनसमूह के बीच निकाले गए जुलूस के दौरान जीप के गेट में उनकी अंगुली फंस गई। चोट लगने के बाद असहज महसूस करते हुए उन्हें चक्कर आ गया। कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें आठनेर के एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की।

डॉक्टरों के मुताबिक, अंगुली की चोट और गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इलाज के बाद उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई और लगभग आधे घंटे बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।स्वास्थ्य ठीक होने के बाद श्री खंडेलवाल दोबारा जुलूस में शामिल हुए और जनता के बीच पहुंचे। उन्हें देखकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहत की सांस ली और जोरदार स्वागत किया।



