Betul Chori News : ट्रैक्टर ट्रॉली और रोटावेटर चोरी का किया खुलासा, दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Betul Chori News: Tractor trolley and rotavator theft revealed, three accused including two minors arrested

Betul Chori News :  बैतूल के थाना बैतूल बाजार पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और रोटावेटर चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹6.90 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

घटनाओं का विवरण

  • 28 मार्च 2025 को फरियादी दिलीप पिता विठ्ठलराव काले निवासी कोलगांव ने अपने ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले मे धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
  • 2 सितंबर 2025 को फरियादी कृष्ण कुमार हारोडे निवासी ग्राम सेहरा ने अपने ट्रैक्टर का रोटावेटर चोरी होने की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया।
  • Betul Mandi Bhav 11 September 2025  : आज 11 सितंबर 2025 के बैतूल मंडी भाव, 7 हजार रुपये बिका मूंग

खुलासा और बरामदगी

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही कमलेश पिता मुड्डा उइके निवासी बज्जरबाड़ा, चौकी पाढर, थाना कोतवाली को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदातें कबूल कीं और बताया कि उसने अपने साथी गुड्डू उर्फ रविन्द्र नर्रे पिता दौलत नर्रे निवासी कुप्पा थाना कोतवाली  और दो नाबालिग अपचारी बालकों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम क्या। आरोपी ने थाना बैतूल बाजार से 1 ट्रॉली और 1 रोटावेटर, थाना आठनेर से 2 ट्रॉली, थाना सांईखेड़ा से 1 ट्रॉली और थाना आमला से 1 ट्रॉली चोरी करना स्वीकार किया। इस मामले में दो नाबालिग सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गुड्डू नर्रे फरार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 06 नग चोरी का सामान (05 ट्रॉली और 01 रोटावेटर) बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग ₹6,90,000/- आंकी गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे, उपनिरीक्षक विनोद मालवीय, सहायक उपनिरीक्षक रमन धुर्वे, प्रधान आरक्षक प्रकाश धुर्वे, आरक्षक मुकेश पवार, कमल पवार, मनोज कोलारे और कमल चौरे की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button