Betul News : शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Betul News: Drunk youth commits suicide by hanging himself, police busy investigating

Betul News :  कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि झारकुंड निवासी सुनिल पिता हिरंगी इवने उम्र 40 वर्ष ने बुधवार की रात को फाँसी लागकर आत्महत्या कर ली है। युवक खेत मे गया था जिसका शव खेत मे कुएं पर  पानी निकालने वाली गिर्री पर लटका मिला है।

गुरुवार सुबह 11 बजे घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मार्ग कायम कर शाम को मृतक का जिला अस्पताल पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है।  पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीने का आदि था। युवक परिजनों को कई बार आत्महत्या की चेतावनी भी दे चुका था। आखिरकार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button