Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया लाड़ली बहनों को कब से मिलना शुरू होंगे 3000 रुपये
Ladli Behna Yojana: Chief Minister Dr. Mohan Yadav told when Ladli sisters will start getting 3000 rupees

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बड़ी सौगात की घोषणा की है। रक्षाबंधन पर जहां राज्य सरकार ने बहनों को 250 रुपये ‘राखी शगुन’ दिया था, वहीं अब भाई दूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि उनके खातों में जमा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शुक्रवार को पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा के अमानगंज में आयोजित ‘महिला सम्मान कार्यक्रम’ में की। इस मौके पर उन्होंने गुन्नौर क्षेत्र को 106 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।
डॉ. यादव ने कार्यक्रम में कहा, “जब हमने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी तब विरोधियों ने कहा था कि सरकार के पास पैसा कहां है और यह योजना कितने दिन चलेगी। चुनाव से पहले बहनों को 1000 रुपये मिलते थे, पिछले साल इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। रक्षाबंधन पर अलग से 250 रुपये का तोहफा भी दिया। अब भाई दूज से बहनों को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। यह राशि यहीं नहीं रुकेगी। 2026 और 2027 में इसे और बढ़ाया जाएगा और 2028 तक लाड़ली बहनों के खातों में हर महीने 3000 रुपये आने लगेंगे।”
सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।


