Gold- Silver Price 04 September 2025 : GST में बदलाव के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, जाने 10 ग्राम गोल्ड के दाम
Gold- Silver Price 04 September 2025 : Gold and silver became cheaper after changes in GST, know the price of 10 grams of gold
Gold- Silver Price 04 September 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 04 सितंबर 2025 दिन बुधवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 105751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 105328 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 96868 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 79313 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 61864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 22 हजार 900 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

