Betul Bjp News : भाजपा ने सेवा कार्य कर मनाया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिवस
Betul BJP News: BJP celebrated the birthday of state president Hemant Khandelwal by doing service work
Betul Bjp News : मध्य प्रदेश के यशस्वी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल के लोकप्रिय विधायक हेमंत खंडेलवाल के जन्म दिवस पर जिला भाजपा परिवार ने सेवा कार्य कर मनाया। इस कडी में सुबह जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण करने के पश्चात दोपहर को दीनदयाल रसोई में असहाय लोगो को भोजन करवाने के बाद बैतूल गंज मंडल के रामनगर में पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि हमारे नेता हेमंत खंडेलवाल जी जनसेवा को ही सर्वोत्तम नीति मानते है इसीलिए उनके जन्मदिवस पर विभिन्न मंडलो में सेवा कार्य के रूप में जन्म दिवस मनाया जा रहा है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि भाजपा परिवार के लिए सेवा साधना की तरह होती है हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सर्वे भवन्तू सुखिनः के भाव के साथ कार्य करते है। उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व से कार्यकर्ताओ को नई उर्जा के साथ सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। वहीं आमला विधायक डा. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सादा जीवन उच्च विचार के राजनीति में बिरले उदाहरण है और आज उनके जन्म दिवस पर सेवा कार्य हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के लिए शुभ अवसर है। इस अवसर पर जिला महामंत्री कमलेश सिंह, कृष्णा गायकी, डा.महेन्द्रसिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेश फाटे, रश्मि साहू, इंद्रपाल पुण्डे, कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, वरिष्ठ नेता मधु पाटनकर,जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने,नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, सुनील पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, पिछडा वर्ग मोर्चा संजू सोलंकी, कैलाश धोटे,राजा साहू, डा.अरूण जयसिंगपुरे, मनीष ठाकुर, विजेश वर्मा, पिंटू परिहार, बलवीर मालवीय, बबलू देवेन्द्र मालवी, सुनील भलावी, सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे, कविता रघुवंशी, नीलम वागद्रे, कविता मालवी, सोमती धुर्वे,कायम कावरे, राजा सूर्यवंशी, आशीष पंवार, अभिषेक राठौर, अरविंद राठौर, तपन मालवीय, विजय खंडेलवाल, मनीष मिसर, राहूल वडुकले, तारेन्द्र साकरे, शशीकांत साहू सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




