MP Police Transfer List : मध्यप्रदेश में फेरबदल का सिलसिला जारी, पुलिस विभाग में 25 अधिकारी स्थानांतरित
MP Police Transfer List: Reshuffle continues in Madhya Pradesh, 25 officers transferred in police department


MP Police Transfer List : मध्यप्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे गृह विभाग ने तबादला सूची जारी की, जिसमें 25 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, नर्मदापुरम अजाक रेंज की पुलिस अधीक्षक स्टेला सुलिया को हटाकर ग्वालियर भेजा गया है। उन्हें अब विशेष शाखा ग्वालियर में जोनल पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों और रेंज स्तर पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।



