MP News : रीवा में खाद को लेकर किसानों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

MP News: Farmers create ruckus in Rewa over fertilizer, police resorts to lathicharge

MP News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले के करहिया मंडी में खाद वितरण को लेकर मंगलवार देर रात तनाव की स्थिति बन गई। खाद की उपलब्धता न होने से नाराज़ किसान हंगामा करने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कई किसान पिछले दो दिनों से कतार में लगकर खाद का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही थी। इस बीच स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कुछ किसान घायल भी हुए हैं।

घटना के बाद किसानों में आक्रोश का माहौल है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि खाद की आपूर्ति में तेजी लाई जा रही है और जल्द ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button