Betul Mandi Bhav 01 September 2025 : आज 01 सितंबर 2025 के बैतूल मंडी भाव, कल बंद रहेगी खरीदी
Betul Mandi Bhav 01 September 2025 : Betul Mandi Bhav today 01 September 2025, purchase will be closed tomorrow
Betul Mandi Bhav 01 September 2025 : सोमवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 01 सितंबर 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 633 बोरे रही। 3469 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 1215 बोरे मक्का की आवक 894 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
सोमवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आई है । मूंग के दाम 6500 से लेकर 7000 रुपये तक है। उड़द के दाम 5400 प्रति किवंटल के पार थे।

