Betul News : उफनाई नदी में बह गई कार, मौत के मुंह से दो युवकों को बचाया

Betul News: Car swept away in the swollen river, two youths saved from death

 

Betul News : बैतूल  बरसात के मौसम में जहां एक ओर नदियां उफान पर हैं, वहीं चोपना पुलिस की सतर्कता और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार 30 अगस्त की रात ग्राम बटकी डोह रपटे पर कार सहित दो युवक तेज बहाव में बह गए, लेकिन पुलिस व ग्रामीणों की मिलीजुली कोशिशों से दोनों की जिंदगी बच गई।

कैसे हुआ हादसा?

सारणी निवासी कबीर सिंदूर (26) व हंसराज सिंदूर (27) अपनी वैगनआर कार से नेविगेशन देखते हुए नारायणपुर देवी जागरण जा रहे थे। लगातार बारिश से नदी उफान पर थी, बावजूद इसके उन्होंने रपटे से गाड़ी पार करने की कोशिश की। देखते ही देखते कार तेज बहाव में फंस गई और बहने लगी।

 पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
गोताखोर दिलीप घरामी, शंकर सिकदार, चितरंजन सिकदार, सत्तोंजीत घरामी व अभिषेक सिकदार के साथ पुलिस स्टाफ— एएसआई राजेश कलम, बलिराम बमनेले, विनोद इवने व आरक्षक कमलेश उयके ने जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।वाहन को नदी का बहाव कम होने पर बाहर निकाला जाएगा।

 पहले भी दिखाई थी बहादुरी

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 लोग नदी में बह गए थे, जिनमें से 3 लोगों की जान चोपना पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई थी। उस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने टीम को सम्मानित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button