Betul News : कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

Betul News: Big action by Kotwali police, 10 gamblers arrested red handed

Betul News : बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्यवाही की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल  सुनील लाटा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कम्पनी गार्डन क्षेत्र में दबिश देकर 10 जुआरियों को ताश पत्तों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना का विवरण

25 अगस्त 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस की अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया। टीम ने गुप्त सूचना पर कम्पनी गार्डन में दबिश दी, जहां आरोपी ताश पत्तों से हार-जीत का जुआ खेलते पाए गए। मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शेख आरिफ पिता शेख गुलाब (47) – कम्पनी गार्डन
  2. शेख शकील पिता शेख शादिक (30) – आजाद वार्ड
  3. जावेद पिता शफीक (35) – आजाद वार्ड
  4. कामिल पिता शेख अकरम (23) – तिलक वार्ड
  5. मंजूर अली पिता मो. अली (35) – आजाद वार्ड
  6. शफीक खान पिता रहमान खान (43) – सदर
  7. अब्बास मिर्जा पिता हिफ्जुल रहमान (21) – कम्पनी गार्डन
  8. साजिद खान पिता नाहिर खान (36) – कम्पनी गार्डन
  9. फिरोज खान पिता मजिद खान (27) – कम्पनी गार्डन
  10. साजिद खान पिता छोटे खान (42) – कदवई वार्ड

जब्ती

  • ताश की गड्डी – 03
  • नगदी ₹3100/- (विधिवत जप्त)

पुलिस दल

इस कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया सहित आरक्षक अरविन्द, दिनेश निमोदा, शिवकुमार, तरुण पटेल, शुभम, चन्द्रपाल, कमलेश, राहुल, नीरज कलम, नितिन चौहान और शशांक यादव की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button