Betul News :  अचानक आई बाढ़ में ट्रैक्टर बहा, 3 किमी दूर क्षतिग्रस्त हालत में मिला

Betul News: Tractor swept away in flash flood, found damaged 3 km away

Betul News :  जिले में लगातार हो रही बारिश से नदियों और नालों में उफान देखने को मिल रहा है। इसी बीच मोहदा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। लेडदा नदी में अचानक आई बाढ़ के तेज बहाव में एक ट्रैक्टर बह गया। यह ट्रैक्टर करीब तीन किलोमीटर तक पानी के साथ बहता रहा और अगले दिन शाम को क्षतिग्रस्त हालत में बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, बालू गांव निवासी भीकू आदिवासी का ट्रैक्टर नदी किनारे रेत भरने के लिए गया था। उस समय नदी में पानी नहीं था, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने हालात बदल दिए। जैसे ही ट्रॉली को निकालने की कोशिश की गई, तेज बहाव में ट्रैक्टर फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक और ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के दबाव ने बंधन तोड़ दिया और वाहन बह गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी ने ट्रैक्टर को दूर तक बहते हुए देखा।

बुधवार शाम को जब पानी का स्तर कम हुआ तो ग्रामीणों ने खोजबीन की। करीब तीन किलोमीटर दूर उन्हें ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हालत में मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से उसे बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button