Betul Road Accident : बैलगाड़ी को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रेक्टर, युवक की दर्दनाक मौत

Betul Road Accident: Tractor overturned while trying to save bullock cart, young man died a painful death

Betul Road Accident :  बैतूल के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़वा में ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक ट्रेक्टर खेत से घर ले जा रहा था तभी बेलगाड़ी को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गाड़वा में गुरूवार सुबह 9 बजे ट्रेक्टर पलट गया। ट्रेक्टर पलटने से चालक श्याम पिता रामा चढ़ोकार (18) ट्रेक्टर के नीचे दब गया। वहां मौजूद लोगों ने युवक को जैसे-तैसे बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक खेत से ट्रेक्टर घर ला रहा था तभी रास्ते में ट्रेक्टर के सामने बेलगाड़ी आ गई। बेलगाड़ी को बचाने के चक्कर में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की जान चली गई। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button