Betul Crime News : दो चोरियों का खुलासा, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: Two thefts revealed, two accused including a minor arrested
Betul Crime News : कोतवाली थाना बैतूल पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। चोरी को अंजाम देने वाले नाबालिग़ सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी बलराम पिता प्रभुदयाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी जैन दादावाड़ी के सामने बैतूल ने रिपोर्ट की कि 16 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया। वही दूसरे फरियादी सायबू पिता बलीराम खातरकर उम्र 65 वर्ष निवासी वैष्णवी नगर गौठाना बैतूल ने रिपोर्ट की कि 16 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से लैपटॉप एवं चांदी की पायल चोरी कर ली। जिस पर थाना कोतवाली बैतूल ने अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ, धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना में संदेही सुनील पिता परसराम नागले उम्र 28 वर्ष निवासी शांति नगर गौठाना बैतूल और एक बाल अपचारी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपीयों ने चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से सामान बरामद
पुलिस ने मुताबिक आरोपियों के पास से
01 एचपी कंपनी का लैपटॉप, कीमती करीबन ₹35,000/, 01 चाँदी जैसी धातु की पैर पट्टी, कीमती करीबन ₹10,000/, 01 रिंग पाना, कीमती करीबन ₹300 रुपये सही कुल 45 हजार 300 रुपये का मशरूका जप्त किया है।
पुलिस टीम की कार्यवाही
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पचम सिंह उईके, प्रधान आरक्षक 64 तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक 52 ब्रजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 164 शुभम चौबे, आरक्षक 528 महेश नगदे, आरक्षक 474 राहुल शर्मा, आरक्षक 430 चन्द्रपाल एवं आरक्षक 650 उज्जवल दुबे थाना कोतवाली बैतूल की सराहनीय भूमिका रही।



