Betul Crime News : चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

Betul Crime News: Accused of deadly knife attack arrested, dispute was over money transaction

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Betul Crime News :  बैतूल थाना गंज पुलिस द्वारा ग्राम रावनवाड़ी और राठीपुर के बीच पुलिया पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। गंज थाना पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त की  रात्रि 8:45 बजे, फरियादी रमेश निर्मले (उम्र 47 वर्ष), निवासी ग्राम भैंसदेही को उनके चचेरे भाई रामा निर्मले ने फोन पर सूचना दी कि परसराम को किसी ने चाकू मार दिया है।

फरियादी मौके पर पहुंचे, जहां परसराम घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था। वहीं पास में आरोपी रमेश मालवीय की बाइक भी खड़ी थी। परसराम ने बताया कि पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते रमेश मालवीय ने उन पर जान से मारने की नीयत से चाकू से पेट, नाक और बाएं हाथ पर वार किए।
घायल परसराम को तुरंत जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया गया,जहां फरियादी रमेश निर्मले के रिपोर्ट करने पर आरोपी रमेश उर्फ रिन्नू मालवी निवासी ग्राम भैंसदेही थाना गंज के विरुद्ध  धारा 109 BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू भी बरामद किया गया है। घायल की  गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।
 आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी रही भूमिका
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी  नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा, आरक्षक शिवशंकर देवड़ा, अनिरुद्ध , नवीन , दीपक महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button