Betul News : सेहरा सीएचसी में “पौधा माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
Betul News: "Plant in the name of mother" tree planting program organized at Sehra CHC
Betul News : बैतूल बुधवार को बैतूल जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेहरा में “पौधा माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेहरा सरपंच मन्नू मोगरकरी, नीतू पटेल, डॉ. रमेश बड़वे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केदार सिंह जाटव, कृष्णा देशमुख, एफआरएचएस से डॉ. योगेश पवार, हरिहर प्रसाद तिवारी, सीताराम भुसुमकर, दीपक वर्मा, बसंत साहू, अनिल देशमुख एवं देवांक वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में विभिन्न पौधे लगाए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए सभी से पौधारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।



