MP Weather : नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा सहित 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में 20.4 मिमी बरसा पानी

MP Weather: Heavy rain alert in 6 districts including Narmadapuram, Chhindwara, 20.4 mm rain fell in Betul

MP Weather :  मध्य प्रदेश में चक्रवात की संरचना सक्रिय होने के कारण बारिश का दौर फिर से शुरू हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पाढर्णा जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बैतूल जिले में बुधवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया था। शाम तक 20.4 मिमी बारिश दर्ज की है। एमपी के अन्य जिलों में भी बारिश के संचार मिले है। चक्रवर्ती संरचना सक्रिय होने के कारण फिर से बारिश का दौर शुरू हो रहा है।
इन जिलों में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक रायसेन, सिहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट जिलों में।भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरप्र, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर जिलों में कही-कही तेज और मध्यम बारिश हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button