Betul News : थाना गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बची, पति से हुआ था विवाद
Betul News: Quick action by Thana Ganj police saved the life of a woman, she had a dispute with her husband

Betul News : बैतूल थाना गंज पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता ने एक महिला की जान बचा ली।थाना गंज पुलिस को सूचना मिली कि सिविल लाइन, बैतूल में रहने वाली एक महिला अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि महिला फांसी के फंदे पर लटक रही थी। पुलिस कर्मियों ने त्वरित और साहसिक कदम उठाते हुए फंदा काटा, महिला को नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
पूछताछ में महिला ने बताया कि पति से कहासुनी के बाद उसने केवल डराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया था। पुलिस ने महिला को थाने लाकर परामर्श और समझाइश दी और बाद में उसे सकुशल उसके पति के साथ घर भेज दिया।
विशेष योगदान
इस घटना में निम्न अधिकारियों-कर्मचारियों की सतर्कता और मानवीय पहल ने एक बहुमूल्य जीवन बचाया—
- निरीक्षक नीरज पाल
- उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर
- सहायक उप निरीक्षक किशोरीलाल
- प्रधान आरक्षक आशीष, संध्या, गीता
- आरक्षक अनिरुद्ध, शिवशंकर देवड़ा, नवीन रघुवंशी
इनकी त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण यह प्रयास सफल रहा।



