MP Railway News : रेलवे ने इस सेवा को कुछ दिनों के लिए किया बंद, जाने क्या है कारण
MP Railway News: Railways has stopped this service for some time, know the reason
MP Railway News : स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जबलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 12 से 15 अगस्त तक माल लदान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले का सीधा असर अनाज, किराना, जनरल गुड्स और रेडीमेड कपड़ों के व्यापार पर पड़ेगा।
रेलवे मंडल ने इस अवधि में सभी लीज कंटेनरों की सघन जांच शुरू कर दी है। यह प्रतिबंध लीज पर दिए गए एसएलआर (Second Luggage Rake), एजीसी (Assistant Guard’s Compartment) और वीपीएस (Parcel Van) सहित सभी पार्सल कोचों पर लागू होगा।
यात्रियों के सामान पर नहीं होगी रोक
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्री अपने साथ तय भार सीमा के अनुसार निजी सामान ले जा सकेंगे। यह रोक केवल वाणिज्यिक माल लदान और पार्सल बुकिंग पर लागू है।
व्यापारियों को होगी परेशानी
व्यापारियों का कहना है कि चार दिनों की यह रोक उनके ऑर्डर डिलीवरी शेड्यूल को प्रभावित करेगी। विशेषकर दिल्ली और उसके आसपास के बाजार में भेजा जाने वाला सामान समय पर नहीं पहुंच पाएगा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से यह कदम हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के आसपास उठाया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।



