Betul News : झाड़ेगांव के जंगल गोवंश की हत्या, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मांस व हथियार बरामद किये

Betul News: Cows were killed in Jhadegaon forest, police took immediate action and recovered meat and weapons

Betul News : बैतूल थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ेगांव से लगे जंगल में गौवंश हत्या का काम चल रहा था। राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं की  सूचना पर बैतूल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से मांस, धारदार हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राष्ट्रीय हिंदू सेना के पवन मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि झाड़ेगांव के जंगल में कुछ असामाजिक तत्व गौकशी हत्या की गतिविधियों में संलिप्त हैं।
सूचना मिलते ही फरियादी के साथ कोतवाली पुलिस मय स्टाफ घटनास्थल पर तत्परता से पहुंची, जहां से गौकशी से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही, संभावित आरोपियों की तत्काल तलाश जंगल क्षेत्र में की गई एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सतत दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से पुलिस द्वारा गौवंश वध में प्रयुक्त धारदार हथियार – छुरा एवं कुल्हाड़ी  भी बरामद किए गए हैं। गौवंश हत्या की घटना को लेकर राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने कहा की गोवंश की हत्या करने वाले आरोपियों पुलिस जल्द गिरफ्तार करें और उनके ऊपर कठोर कार्रवाई हो अन्यथा संगठन सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगा। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली बैतूल में  धारा 4, 5, 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन विवेचना प्रारंभ की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button