Earthquake Tremors : मध्य प्रदेश में महसूस किये भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9 रही

Earthquake Tremors: Tremors felt in Madhya Pradesh, intensity was 3.9

Earthquake Tremors :  मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर कांपी है। गुरुवार सुबह 10 बजकर 07 मिनट 02 सेकंड पर मंदसौर जिले के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है, जबकि इसका हाइपोसेंटर (भूकंप का केंद्र) जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था।

प्रभावित क्षेत्र: पिपलिया मंडी,कनघट्टीमल्हारगढ़ (अमरपुरा),रेवास-देवड़ा क्षेत्र,राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के कुछ इलाके (नई आबादी, सदर बाजार, बड़ा बाग कॉलोनी आदि) शामिल हैं।

जन-धन की हानि नहीं

अब तक की जानकारी के अनुसार किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, अचानक धरती के हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button