Betul Shortage Fertilizer : यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानों का हंगामा, पुलिस की निगरानी में किसानों को वितरित की खाद
Betul Shortage Fertilizer : Farmers create ruckus due to non-availability of Urea fertilizer, fertilizer distributed to farmers under police supervision
Betul Shortage Fertilizer : बैतूल जिले में पर्याप्त खाद होने के दावों की उस समय पोल खुल गई जब किसानों ने यूरिया खाद के लिए एमपी एग्रो कार्यालय में हंगामा मचाना शुरू कर दिया। किसानों के हंगामें की खबर लगते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को समझाईश दी। इसके बाद किसानों का आक्रोश कम हुआ। खाद नहीं मिलने के कारण किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि खाद के आभाव में फसले प्रभावित हो रही है। जानकारी के मुताबिक हमलापुर स्थित एमपी एग्रो कार्यालय में खाद के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लग गई थी। खाद के लिए किसानों को टोकन वितरित किए जाने थे, लेकिन टोकन वितरित नहीं हो पाए। सुबह से ही किसानों की खाद के लिए लंबी लाईन लग गई। जब अधिकारी खाद वितरण के लिए पहुंचे तो किसानों को बिना टोकन के खाद की केवल 2 बोरियां दी जा रही थी, किसान अधिक खाद की डिमांड करने लगे। पर्याप्त खाद नहीं मिलने से किसानों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। किसानों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी गंज पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने जैसे तैसे मोर्चा संभाला और किसानों को समझाईश दी।
अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि किसानों को पर्याप्त खाद दी जाएगी। इसके बाद टोकन वितरण हुआ और पुलिस की निगरानी में खाद वितरण का कार्य शुरू किया गया।
किसान बोले एक सप्ताह से दे रहे आश्वासन
यूरिया के लिए परेशान हो रहे किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से वे हमलापुर स्थित कार्यालय में खाद के लिए पहुंच रहे है। अधिकारियों द्वारा खाद आने और पर्याप्त मात्रा में ख्राद दिए जाने का केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है है। फसलों को खाद की सख्त जरूरत है। खाद नहीं दिए जाने की स्थिति में फसलें प्रभावित हो जावेगी। किसानों को खाद की किल्लत से जुझना पड़ रहा है।
इनका कहना
खाद के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए थे, इसीलिए कुछ समय के लिए अव्यवस्था निर्मित हो गई थी। किसानों को टोकन देकर खाद वितरण शुरू कर दिया है, सभी किसानों को खाद दिया जाएगा।
रामवीर सिंह राजपूत
एसडीओ कृषि विभाग बैतूल



