Betul Today News : दो अलग-अलग घटनाओं में जहर खाने से दो लोगों की मौत

Betul Today News: Two people died after consuming poison in two separate incidents

Betul Today News : बैतूल जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर जहर खाने की घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पहली घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र की है, जहां बडोरा निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कैंसर से परेशान होकर जहर खा लिया। दूसरी घटना चिचोली थाना क्षेत्र के माकड़ा गांव की है, जहां एक 65 वर्षीय वृद्ध ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप पिता सुखदेव धावले (45) कई वर्षों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। लगातार इलाज के बावजूद आराम नहीं मिलने से उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना चिचोली थाना क्षेत्र के माकड़ा गांव की है। यहां संतू पिता नन्हें सरियाम (65) ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। परिजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घटनाओं को लेकर संबंधित थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button