Parliament Monsoon Session 2025 Live Updates : लोकसभा में बोले पीएम मोदी- दुनिया के किसी नेता के कहने पर नहीं रुकी भारत-पाकिस्तान जंग, गिड़गिड़ाने लगा था पाकिस्तान
Parliament Monsoon Session 2025 Live Updates: PM Modi said in Lok Sabha- India-Pakistan war did not stop at the behest of any world leader, Pakistan started pleading

Parliament Monsoon Session 2025 Live Updates: पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की जिसमें कई आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया है। आतंकी अड्डे में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। आतंकी अड्डे को नष्ट करने के बाद ऑपरेशन सिंदूर को रोक दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्ष हमलावर था। विपक्षी नेता कह रहे थे कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया। मंगलवार को नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्षी नेताओं सवालों का चुन- चुन कर जवाब दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दुनिया के किसी नेता के कहने पर नहीं रोका गया। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के DGMO फोन करके गिड़गिड़ाते हुए ऑपरेशन सिंदूर रोकने की गुहार लगाई गई। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया। भारत की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया ने देखा है। इधर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कह दे की डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप का नाम तक नहीं ले सकते है।



