
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऎलान किया है। रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को 1250 रुपये के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की है। यह राशि रक्षाबंधन के पहले खाते में डाल दी जाएगी। गिफ्ट मिलने की जानकारी से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल है।उल्लेखनीय है कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। अब कुछ ही दिन शेष रह गए है।