Betul Chori News : एक सप्ताह में दूसरी बार वाहनों से डीजल चोरी, नहीं थम रही है वारदातें
Betul Chori News: Diesel stolen from vehicles for the second time in a week, incidents are not stopping

Betul Chori News : बैतूल खेड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम डेहरगांव में अज्ञात चोरों द्वारा एक सप्ताह में दूसरी बार वाहनों से डीजल चोरी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के समय खेतों और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया और डीजल टंकियों से कई लीटर ईंधन चोरी कर लिया। इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व इसी गांव में ऐसी ही चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक डेहरगांव निवासी योगेश कोसे ने बताया कि उनकी पोखलेंड मशीन, दो डम्पर एक ट्राला आदि वाहन वॉटर पार्क के पास खाली प्लॉट में खड़े थे। शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने वाहनों का डीजल चोरी कर लिया। वाहनों से कुल 250 लीटर डीजल चोरी हुआ हूूॅ। नजदीकी और जगह डीजल चोरी की घटना हुई जहां सोनू गीद के वाहनों से भी डीजल चोरी हुआ है।
एक सप्ताह में दूसरी बार डीजल चोरी
डेहरगांव क्षेत्र में एक सप्ताह में वाहनों के डीजल चोरी होने की यह दूसरी घटना है। योगेश कोसे ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उनके यहां से वाहनों के डीजल चोरी कर लिया था। पहली बार 300 लीटर डीजल अज्ञात चोरों द्वारा वाहनों से निकाला गया। इसकी शिकायत पूर्व में खेड़ी चोकी में कर चुके है, लेकिन इसकी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अभी तक चोरों को कुछ पता नहीं चला दूसरी बार फिर चोरी की वारदार हो गई।
खेड़ी चौकी पुलिस की उदासीनता से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। वाहन मालिकों का कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे खुद ही सुरक्षा के इंतजाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।



