Betu News : ताप्ती नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी खेड़ी चौकी पुलिस

Betu News: Body of an unknown youth found in Tapti river, Khedi outpost police engaged in identification

Betu News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ताप्ती नदी में एक युवक का 3-4 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फेल गई। शव को मच्छलियों और अन्य जीव द्वारा छत-विछत कर दिया है। पुलिस युवक की शिनाख्त में जुट गई है। खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि खेड़ी सांवलीगढ़ ताप्ती ब्रिज श्मशान घाट के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही खेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक युवक की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक ने लाइनिंग टी-शर्ट और खाकी रंग की पैंट पहनी हुई थी। उम्र करीब 34 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। उसकी पैंट की जेब से एक चिलम भी बरामद हुई है। खेड़ी चौकी के एएसआई प्रवीण पंचोली ने बताया कि शव पूरी तरह गल चुका है और कीड़े-मकोड़ों ने उसे नुकसान पहुंचाया है। आशंका है कि यह शव बारिश के दौरान कहीं से बहकर आया होगा और पत्थर में फंस गया होगा। पुलिस ने जिले के सभी थानों को शव की शिनाख्त के लिए जानकारी भेजी है और गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण स्पष्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी है तो तत्काल खेड़ी चौकी या नजदीकी थाना में संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button