Betul Mandi Bhav 09 July 2025 : आज 09 जुलाई 2025 के बैतूल मंडी भाव, कल मंडी में खरीदी रहेगी बंद
Betul Mandi Bhav 09 July 2025: Betul Mandi Bhav today 09 July 2025, purchase in the market will be closed tomorrow
Betul Mandi Bhav 09 July 2025 : बुधवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 09 जुलाई 2025 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 652 बोरे रही। 2131 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की 1941 बोरे मक्का की आवक 232 बोरे रही है। कृषि उपज मंडी में गेंहू, और सोयाबीन सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और सोयाबीन की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग और उड़द की आवक आने लगी
बुधवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक आने लगी है । मूंग के दाम 7150 से लेकर 7501 रुपये तक है। उड़द के दाम 5801 प्रति किवंटल के पार थे।

