Betul News : बाढ़ में फंसी स्कूल बस को सुरक्षित निकालने पुलिस लूट रही वाहवाही, इस मामले में है पुलिस की गंभीर लापरवाही
Betul News: Police is garnering accolades for rescuing a school bus stuck in flood, police is showing serious negligence in this case
Betul News : चोपना क्षेत्र में बाढ़ में स्कूली बस को पुलिस द्वारा सुरक्षित बाहर निकालने के इस मामले में पुलिस खूब वाहवाही लूटी रही है। जबकि इसमें पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस नदी के रपटे पर यह घटना हुई है वहाँ कोई पुलिस कर्मी या होमगार्ड सैनिक की तैनाती नही थी। जहाँ भी बाढ़ का खतरा बना रहता है उस नदी पर बैरिकेट लगाने के साथ साथ सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस या होमगार्ड सैनिक को तैनात करना है। लेकिन घटनास्थल पर कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थे और नहीं बैरिकेट लगाया है। पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए बस को सुरक्षित निकाले जाने का दावा करके वाहवाही लूटने में लगी है। इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बर्री एवं बादलपुर के बीच एक रपटे पर तेज बहाव के बावजूद एक स्कूल बस (बालाजी इंटरनेशनल स्कूल की) पार करने की कोशिश कर रही है, जिसमें कई स्कूली छात्र-छात्राएं सवार थे। सूत्रों से जानकारी मिली है कि परिजन बस चालक पर रपटा पार करने का दबाव बना रहे थे। कुछ परिजनों का कहना था कि रपटे पर पानी कम है बस आसानी से निकल जायेगी लेकिन बस चालक ने रपटे से बस निकलने से साफ मना कर दिया। परिजनों द्वारा दबाव बनाए जाने के संबंध में खुद चालक ने पुलिस को जानकारी दी तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों को भी समझाइश दी कि तेज बहाव के दौरान किसी भी स्थिति में पुल या रपटा पार करना खतरनाक हो सकता है। तब कही परिजन मानें।



