Betul News : 108 एम्बुलेंस कर्मचारी ने महिला से लिए 300 रुपए, कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले लूट मचाकर रखी है क्या?

Betul News: 108 ambulance employee took 300 rupees from a woman, collector reprimanded the officials, said are you looting?

Betul News : बैतूल जिला अस्पताल में सीजर ऑपरेशन के लिए रुपए लिए जाने के आरोप लगने के  बाद कलेक्टर ने सोमवार को जिला अस्पताल में प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रसूता महिलाओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्राम वायगाव की महिला रमता पूरी ने कलेक्टर को बताया कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारी ने अस्पताल लाने के लिए 300 रुपए ले लिए। महिला की शिकायत के बाद कलेक्टर ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सीएमएचओ, सिविल सर्जन से कहा कि इस तरह की शिकायतों पर आप गंभीरता से ध्यान दे ताकि दोबारा इस तरह की शिकायत नहीं मिलना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में लूट मचाकर रखी है। इस तरह की व्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई महिलाओं से और भी चर्चा कर उन्हें व्यवस्था के बारे में पूछा गया। कलेक्टर ने प्रसूताओं से पूछा कि प्रसव के लिए उनसे पैसे तो नहीं लिए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि महिला से पैसे लेने वाले कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 
जन्म प्रमाण-पत्र वितरण पर जताई नाराजगी
शासन के निर्देश है कि प्रसव के बाद प्रसूता को अस्पताल से छूट्टी मिलने से पहले जन्म प्रमाण पत्र दिया जाए। निरीक्षण के दौरान जन्म प्रमाण-पत्र के संबंध में लापरवाही पाए जाने पर प्रसूता वार्ड की नर्सिंग स्टॉफ को कलेक्टर ने जमकर फटकारा। जन्म प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को जन्म प्रमाण-पत्र प्रसूता के बेड पर मिले। प्रमाण-पत्र के संबंध में प्रसूता महिलाओं से जानकारी ली गई। 
परिसर में गंदगी देख भड़के कलेक्टर
जिला अस्पताल परिसर में गंदगी देख कलेक्टर भड़क गए और उन्होंने सिविल सर्जन और सीएमएचओ की जमकर क्लास ले ली। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी अस्पताल की व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। महिला शिशु चिकित्सा ईकाई के पास कलेक्टर को गंदगी मिली। कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हैं। शाम छह बजे तक साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शाम को मैं फिर आऊंगा, मुझे व्यवस्था अच्छी मिलना चाहिए। साफ-सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं होने और भवन बनाते समय मटेरियल नहीं उठाने पर संबंधित ठेकेदार के पेमेंट से बीस हजार रुपए काटने के निर्देश दिए हैं। 
पार्किंग व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
अस्पताल की पार्किंग को लेकर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल के सामने वाहन खड़े नहीं होना चाहिए। पार्किंग व्यवस्था एक तरफ की जाए। जगह-जगह गाड़ियां खड़ी होने के कारण एंबुलेंस को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्किंग व्यवस्था नहीं सुधरने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button