MP News : बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय, कल होगा नाम का ऐलान

MP News: Betul MLA Hemant Khandelwal is almost certain to become BJP state president, name will be announced tomorrow

MP News : राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। पार्टी 2 जुलाई को अधिकृत रूप से नाम का ऐलान करेगी। श्री खंडेलवाल मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद बताए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हेमंत खंडेलवाल के नाम से सहमत है। इन दोनों बड़े नेताओं  हेमंत खंडेलवाल की जनता में लोकप्रियता और उनकी राजनीतिक समझ को अच्छे से जानते हैं। श्री खंडेलवाल दूसरी बार बैतूल विधायक बने हैं इसके पहले वे बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के सांसद भी रह चुके हैं। श्री खंडेलवाल को भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई थी। वर्तमान में वे को कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष है।
भाजपा कार्यालय पहुंचे हेमंत खंडेलवाल
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी साथ में थे। थोड़ी ही देर में नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button