Betul Crime News : पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, दिल दहला देने वाली घटना से फैली सनसनी

Betul Crime News: Wife kills husband, sensation spread due to heart wrenching incident

Betul Crime News :  बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की एक गांव में पत्नी द्वारा पति की हत्या किए जाने सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
फरियादी कमलेश पिता तेजू भलावी (उम्र 32 वर्ष), निवासी ग्राम गुवाड़ी, हाल मुकाम जामुनढाना थाना शाहपुर द्वारा 26 जून को  रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके संबंधी मनवारी पिता बाबूलाल मर्सकोले (उम्र 46 वर्ष) का शव खून से लथपथ हालत में पलंग पर पड़ा हुआ है और उसकी हत्या उसकी पत्नी खुशमा मर्सकोले द्वारा की गई है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी भौंरा उप निरीक्षक नीरज खरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक प्रारंभिक कार्रवाई की
 वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी* 
पुलिस अधीक्षक  निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में, एसडीओपी शाहपुर  मयंक तिवारी एवं थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ठाकुर द्वारा एफएसएल टीम एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए।
घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी विधिवत कराई गई।
 हत्या का कारण एवं आरोपी की गिरफ्तारी 
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक मनवारी मर्सकोले शराब पीने का आदी था और प्रायः घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी शराब पीकर आने के बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ, जिसके दौरान पत्नी खुशमा मर्सकोले ने गुस्से में आकर रोटी पलटने की लोहे की नुकीली कलछी से उसके सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी, जिसे शाहपुर पुलिस द्वारा सतर्कता व त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपिया ने जुर्म स्वीकार कर लिया है एवं घटना में प्रयुक्त कलछी की निशानदेही दी, जिसे बरामद कर जब्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button