Petrol-Diesel: बड़ी खबर! 1 जुलाई से इन गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, जाने क्यों लिया गया ये फैसला

Petrol-Diesel
Petrol-Diesel

Petrol-Diesel: 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में 15 साल से पुरानी पेट्रोल या डीजल गाड़ियों को अब पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा। इस नई व्यवस्था को कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (Commission for Air Quality Management- CAQM) के द्वारा जारी किया गया है। इस व्यवस्था को इसलिए लागू किया गया है ताकि सड़क से End-of-Life-EoL वाहनों को हटाया जा सके।

अब दिल्ली में 15 साल पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। ऐसी गाड़ियों पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से नजर रखा जाएगा। अगर ऐसी गाड़ियां सड़क पर दिखाई देंगी तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

15 साल पुरानी कई गाड़ियों पर लगाया जा चुका है जुर्माना (Petrol-Diesel)

दिल्ली में 15 साल पुरानी लाखों गाड़ियों पर अभी तक 63 करोड रुपए तक का जुर्माना लगाया जा चुका है। सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से ऐसी गाड़ियों के नंबर प्लेट पर नजर रखा जा रहा है। अगर ऐसी गाड़ियां पकड़ी जाएगी तो तुरंत मालिकों के ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रदूषण कम करने के लिए लिया गया बड़ा फैसला

कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट के द्वारा दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी साफ शब्दों में कहा है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करना जरूरी है इसलिए प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर बैन लगाना जरूरी है।

नवंबर 2025 से दिल्ली एनसीआर फरीदाबाद सहित अन्य शहरों में भी इस नियम को लागू किया जाएगा। नया नियम लागू होने से दिल्ली में प्रदूषण एक हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के इस जिले में 34 करोड़ के लागत से मॉडर्न फोरलेन सड़क का होगा निर्माण, मोहन सरकार ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button