MP News: मप्र में बनेंगी 2 नई सड़के, इन जिलों के लोगों को होगा विशेष फायदा, देखिए डिटेल्स

MP News: मध्य प्रदेश में सड़क विकास कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। अब झाबुआ जिले को भी दो नई सड़कों की सौगात मिलने वाली है। झाबुआ में 139 करोड़ की लागत से दो नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों का निर्माण होने से आवागमन सुविधाजनक होगा इसके साथ ही इससे जुड़े जिलों को फायदा होगा।
यह दोनों सड़के झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में आती है। सड़कों का निर्माण होने से यातायात और कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी। सामने आई जानकारी के अनुसार एक महीना में टेंडर का काम पूरा हो जाएगा, अगले महीने से इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है।
सिंहस्थ को लेकर की जा रही है तैयारी (MP News)
सिंहस्थ 2028 को लेकर मध्य प्रदेश में लगातार सड़कों का निर्माण किया जा रहा है ताकि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। झाबुआ अलीराजपुर धर्म और गुजरात के कुछ हिस्सों से उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा ताकि साल 2028 में किसी तरह की समस्या ना हो।
यह स्वीकृति वित्तीय समिति की बैठक के बाद दी गई, जिसमें लिए गए निर्णयों के आधार पर करीब ढाई महीने बाद आधिकारिक स्वीकृति पत्र जारी किए गए। जिन दो सड़कों को इस योजना में शामिल किया गया है, वे हैं रायपुरिया-जामली-सारंगी-करवड़ मार्ग और मोहनपुरा-धतूरिया-झकनावदा-टिमायची मार्ग। इन दोनों सड़कों की मौजूदा चौड़ाई सिंगल पट्टी है, जिन्हें अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।



