Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगी बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने जबलपुर से किया ऐलान

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: जबलपुर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राज्य की करोड़ों लाडली बहनों को 25वीं किस्त की सौगात दी और इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य की महिलाओं को रक्षाबंधन से 250 रुपए बढ़कर आएंगे यानी कि अब लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की राशि आएगी।

लाडली बहनों को मिली बड़ी सौगात (Ladli Behna Yojana)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर से ऐलान किया है की लाडली बहनों को अगस्त के महीने से 250 रुपए बढ़ा कर दिया जाएगा। अब लाडली बहनों के खाते में ₹1250 की जगह 15 सो रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से लाडली बहनों के चेहरे पर खुशी छा गई।

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य की 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर माह ₹1,250 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाती है।

लाडली बहना योजना से जुड़ी मुख्य बातें

पात्रता: मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी, विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच है और परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है।

आवश्यक दस्तावेज: समग्र आईडी, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर।

आवेदन प्रक्रिया: आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने के बाद इसे संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।

लाभ: प्रत्येक पात्र महिला को ₹1,250 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इस तरह चेक करें लाडली बहा न योजना की राशि

– आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाएं।
– आवेदन एवं भुगतान की स्थिति विकल्प पर क्लिक करें।
– अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी क्रमांक दर्ज करें और ओटीपी सत्यापित करें।
– आवेदन और भुगतान की स्थिति की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

अगर आपको लाडली बहन योजना में किसी भी तरह की परेशानी होती है तो आप इस नंबर और ईमेल पर कांटेक्ट करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ईमेल: cmlby.wcd@mp.gov.in
– हेल्प डेस्क नंबर: 0755-2700800

Also Read:MP News: यात्रियों के लिए जरूरी खबर! भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के टाइमिंग में हुआ बदलाव, यहां देखें नई टाइमिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button