MP News: बैतूल के पास मालगाड़ी के चार डब्बों में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड बुझाई आग

MP News: Fire broke out in four coaches of a goods train near Betul, causing panic, fire brigade extinguished the fire

MP News:  कोयला लेकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर से खंडवा जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बैतूल नगरपालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार चंद्रपुर से खंडवा कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी में बैतूल रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह 11 बजे मालगाड़ी के चार डिब्बों में आग लग गई। डिब्बों से धुंआ उठने लगा। मालगाड़ी को बैतूल रेलवे स्टेशन के आउटर पर रोका गया। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

रेलवे स्टेशन मास्टर वीके वालदे ने बताया कि मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। गर्म कोयले में कही आग की चिंगारी में रह गई होगी, जिसके कारण चार बोगियों से धुंआ उठ रहा था। आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। इसे फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर बुझा दिया। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button