MP Today News: जिले के सरकारी सिस्टम की खुली पोल, मानवता भी हुई शर्मसार, हाथ ठेले पर बुजुर्गों को पहुंचाया अस्पताल

MP Today News: The government system of the district exposed, humanity also shamed, elderly people were taken to hospital on hand cart

Oplus_131072

MP Today News: बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दम भरने वाले सरकारी सिस्टम की उस समय पोल खुल गई जब घायल बुजुर्ग को अस्पताल तक लेजाने तक के लिए एम्बुलेंस तक नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को हाथठेले पर अस्पताल पहुंचाया। यह शर्मसार कर देने वाला मामला बैतूल के मुलताई पवित्र नगर में सामने आया है। ऐसा लग रहा है कि सरकारी सिस्टम के साथ-साथ लोगों की मानवता भी मर गई है। जानकारी के मुताबिक मुलताई के जय स्तंभ चौक पर रविवार सुबह एक कार ने बुजुर्ग लक्ष्मीचंद साहू (60) को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को गंभीर चोट आने से वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस को कई बार कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। काफी देर तक बुजुर्ग बेहोशी की हालात में घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। 108 एम्बुलेंस नहीं आने पर स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को हाथठेले पर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया। 108 एम्बुलेंस सेवा आपतकालीन सेवा है। इसके माध्यम से सडक़ हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल तक पहुंचाना होता है, लेकिन जिले में 108 एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर कई बार लोगों को परेशान होना पड़ता है। कई लोग निजी वाहनों के माध्यम से समय पर अस्पताल पहुंच रहे है। उल्लेखनीय है कि 108 एम्बुलेंस के चालकों द्वारा रूपए मांगने की शिकायते आते रहती है। जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता।

मर गई लोगों की मानवता
सरकारी सिस्टम की लापरवाही के साथ-साथ इसमें लोगों की मानवता भी मर गई। बुजुर्ग को हाथठेले पर अस्पताल लेजाते हुए किसी का भी दिल नहीं पसीजा बुजुर्ग को लोग अपने निजी वाहन से भी अस्पताल तक पहुंचा सकते थे। कई ऐसे लोग जो समाज सेवा का दम भरते है और अखबारों की सुर्खियों में छाएं रहते है, लेकिन जब बुजुर्ग को हाथठेले पर अस्पताल लेजा रहे थे जब कोई समाज सेवी आगे नहीं आया। लोग तमाशबीन बने रहे। हालाकि हाथठेले पर लेजाने वाले लोगों ने मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग को कम से कम अस्पताल तक तो पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button